Blog

लक्ष्मी का वास्तव में सम्मान करने की प्रतिज्ञा लीजिए..न केवल उनकी पूजा करें

दीपावली के अवसर पर हम सभी ने देवी लक्ष्मी की पूजा की होगी, लेकिन क्या हमें उन्हें वास्तव में वह सम्मान देते हैं जो उन्हें प्राप्त होना चाहिए?

यदि आप अपने स्वयं के धन या निवेश को प्रबंधित करने के तरीके को देखें, तो आप पाएंगे कि अक्सर ऐसा नहीं होता।

जब आपको एक मोबाइल फोन खरीदना होता है तो आप कई वेबसाइट पर जाते हैं, अलग-अलग फीचर्स की तुलना करते हैं, दोस्तों से राय लेते हैं बहुत सोच विचार करते हैं और तब यह निर्णय लेते हैं कि कौन सा फोन खरीदें। दिवाली की खरीदारी के लिए भी दुकानों या वेबसाइट के बारे में कुछ तो मालूम करते ही हैं।

लेकिन जरा सोचिए कि आपने पिछली बार कोई शेयर खरीदने से पहले कितनी छानबीन की थी। आप पाएंगे की अमूमन आप और हम 25,000 या 10,000 रुपयों का सामान खरीदने के पहले ज्यादा समझ बूझ लगाते हैं  बनस्बत  एक लाख या शायद ₹5 लाख के स्टॉक में निवेश करने के पहले।

अक्सर हम स्टॉक खरीदने का निर्णय लेते हैं किसी दोस्त की टिप्स, कोई सुनी सुनाई बात, कोई व्हाट्सएप ग्रुप के फॉरवर्ड या टेलीविजन पर किसी 'विशेषज्ञ' की अधसुनी राय के आधार पर।

निवेश के निर्णय में बहुत कम विचार किया जाता है: हम उस स्टॉक को किस पैरामीटर के आधार पर खरीद रहे हैं, यह हमारे पोर्टफोलियो में कहां फिट बैठता है, हमारा पोर्टफोलियो एकबारगी दिखता ही कैसा है, यह विभिन्न क्षेत्रों या उद्योग वर्गों के बीच कैसे विभाजित होता है - इस तरह के अधिकांश प्रश्नों पर हम सिरे से विचार ही नहीं करते हैं।

अंततः होता यह है कि हम लक्ष्मी मां की पूजा तो करते हैं लेकिन अपने खून पसीने से कमाई हुई धनराशि की कदर नहीं करते हैं। बिना उचित  सोच विचार किए निवेश करते हैं। या यूंँ कहिए, घर आई लक्ष्मी का समुचित आदर नहीं करते हैं।

चाहे आप इसे स्वयं कर रहे हों या आपके पास किसी प्रकार का निवेश सलाहकार हो, आज ही तय करें कि आप अपने पोर्टफोलियो में निवेश और निगरानी के लिए एक उचित प्रणाली का उपयोग करेंगे। बेतरतीब ढंग से और बिना सिस्टम के निवेश नहीं करेंगे।

उदाहरण के लिए,  छोटे निवेशकों के लिए FG-HUM (ह्यूमन + मशीन) स्मॉलकेस एक पोर्टफोलियो बास्केट चुनने का अच्छा अवसर देता है जो आपके लक्ष्यों  के साथ फिट बैठता है। यह एक बहुत ही परिष्कृत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का उपयोग करता है, जिस के साथ होता है मानव विशेषज्ञों का दशकों का अनुभव।

साथ ही अंतरराष्ट्रीय निवेश के अवसर है और कुछ बड़े निवेशकों के लिए हमारा PMS भी।

जानकारी के लिए क्लिक करिए: https://t.co/d57XSjhXCA

Blog illustration
Tell Us What You Think: